केन बेतवा लिंक परियोजना(ken betwa link pariyojana) क्या है, क्या है इसके फायदे

केन बेतवा लिंक परियोजना(ken betwa link pariyojana): नमस्कार दोस्तों, हाल ही में चर्चा में बनीं “केन बेतवा लिंक परियोजना” से न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि उत्तरप्रदेश के भी कई जिलों को लाभ मिलने वाला है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 25 दिसम्बर को माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन किया जायेगा। यह परियोजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए वरदान साबित होने वाली है। मध्यप्रदेश के 10जिलों में करीब 1900 गांव केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होने वाले हैं। भारत सरकार ने इस परियोजना के लिए 44 लाख 605 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और साथ ही पर्यावरण मंजूरी और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं भी बनाईं हैं। इस परियोजना से मध्यप्रदेश की असिंचित कृषि भूमि में नहर के माध्यम से सिंचाई की सुविधा की उपलब्ध की जाएगी।

केन बेतवा लिंक परियोजना(ken betwa link pariyojana)

केन बेतवा लिंक परियोजना(ken betwa link pariyojana) का मुख्य उद्देश्य असिंचित उपजाऊ जमीन में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके अलावा 103 मेगावाट की जलविद्युत बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा। केन बेतवा लिंक परियोजना में केन नदी के पानी को बेतवा नहीं में बांधों और नहर के माध्यम से हस्तांतरित किया जायेगा। इस परियोजना में सर्वप्रथम ढोढन बांध का निर्माण किया जायेगा इसके पश्चात् करीब 221 किलोमीटर की नहर का निर्माण किया जायेगा और 2 किलोमीटर की सुरंग बनाई जायेगी। केन बेतवा लिंक परियोजना के अन्तर्गत मध्यप्रदेश में सात बांध बनाए जाएंगे और 4 हजार से अधिक तालाबों में भी पानी आ जायेगा।

परियोजना का उद्देश्य

  • जल की उपलब्धता में सुधार: बुंदेलखंड का वह क्षेत्र, जो अक्सर सूखे की समस्या से जूझ रहा है, केन बेतवा लिंक परियोजना से पानी की आपूर्ति में सुधार होगा।
  • कृषि को बढ़ावा: इस परियोजना मध्यप्रदेश के छतरपुर की 3 लाख 11हजार 151हेक्टेयर क्षेत्र को पानी मिलेगा, इसके अलावा अन्य जिलों में भी कृषि योग्य जल उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
  • पेयजल आपूर्ति: केन बेतवा लिंक परियोजना से लगभग 41 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना होगा।
  • हाइड्रोपावर उत्पादन: केन बेतवा लिंक परियोजना से 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। जो इंडस्ट्रीज में बिजली आपूर्ति को पूरा करेगा।

केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन

केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए आवंटित राशि की स्वीकृति वर्ष 2021 में दे दी गई थी। जिसका लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन 25 दिसंबर को माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर किया जायेगा। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा प्रथम चरण में ढोढन बांध का निर्माण किया जायेगा जो केन नदी पर निर्मित होगा। द्वितीय चरण में करीब 221 किलोमीटर की नहर का निर्माण होगा। जिसकी मदद से कृषि योग्य जल का हस्तांतरण किया जायेगा। परियोजना का भूमिपूजन मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में होगा। केन बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के छतरपुर के अलावा पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, शिवपुरी, निवाड़ी, दतिया, रायसेन, विदिशा, सागर जिले भी लाभान्वित होंगे। इन जिलों की लाखों हैक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचित किया जायेगा।

निष्कर्ष:

केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत की जल संकट की समस्या को हल करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम हो सकती है। हालांकि इसके सफल क्रियान्वयन के लिए पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर संतुलन बनाए रखना अनिवार्य है। यदि यह परियोजना सफल होती है, तो यह न केवल बुंदेलखंड के लाखों लोगों का जीवन बदल सकती है, बल्कि भारत में जल संसाधन प्रबंधन की दिशा में एक नई मिसाल भी कायम कर सकती है। सरकार के कई प्रयासों से इस परियोजना में उन्नति हुई है जिसका लोकार्पण 25 दिसंबर को किया जाएगा।

Leave a Comment