mp pre board time table 2025: कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर जनवरी में होगी प्री बोर्ड परीक्षा समय सारणी जारी

mp pre board time table 2025: नमस्कार दोस्तों, कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक जानकारी है जो छात्र छात्राएं शिक्षण सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें अपनी तैयारी शुरू करने की सख्त आवश्यकता है। जी हां दोस्तों दिसम्बर में माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने दसवीं और बारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया था इसके तुरन्त बाद ही एमपी बोर्ड ने प्री बोर्ड परीक्षा टाईम टेबल 2025 ( mp pre board time table 2025) जारी कर दिया था, जी हां दोस्तों मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने mp pre board time table 2025 की घोषणा कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं जनवरी माह में शुरू होने वाली है। यदि आप कक्षा 10वीं या 12वीं के विद्यार्थी हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

mp pre board time table 2025:

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होने के तुरन्त बाद ही प्री बोर्ड परीक्षा के टाईम टेबल की घोषणा कर दी है। जैसा कि आपको जानकारी होगी कि फरवरी के अन्तिम सप्ताह से 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं। इस स्थिति में छात्रों को लगातार तीन महीने में परीक्षा देनी होगी जिसका पहला पड़ाव अर्धवार्षिक परीक्षा के रूप में दिसम्बर में समाप्त हो चुका है। अब जनवरी में प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ होगी। जो कक्षा दसवीं की 22 जनवरी और बारहवीं की परीक्षा 24 जनवरी तक जारी रहेगी। आइए समय सारणी को विस्तार से जानते है।

Pre Board Time table 2025 class 10th mp board

मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (mpbse) ने कक्षा 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरु करने की घोषणा की है। पहला पेपर हिन्दी विषय होगा कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राएं अपना प्री बोर्ड टाईम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। या नीचे दिए गए सारणी से नोट कर सकते हैं।

दिनांकविषय
16/01/2025हिन्दी
17/01/2025सामाजिक विज्ञान
18/01/2025संस्कृत
20/01/2025अंग्रेजी
21/01/2025गणित
22/01/2025विज्ञान

mp board pre board time table class 12th mp board

कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी खबर निकल कर आई है। मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन mpbse द्वारा कक्षा 12वीं का प्री बोर्ड टाईम टेबल (mp Pre Board time table 2025) जारी कर दिया गया है। 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी 16 जनवरी से प्रारम्भ की की जाएगी जो 24 जनवरी तक जारी रहेगी। आइए समय सारणी का विस्तृत अध्ययन करते हैं या एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

दिनांकविषय
16/01/2025भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र/एनीमल हसबेंडरी, मिल्क ट्रेड फॉर्मिंग एंड फिशरीज /विज्ञान के तत्व
17/01/2025हिन्दी
18/01/2025अंग्रेजी
20/01/2025गणित/भूगोल
21/01/2025इन्फॉर्मेटिकल प्रैक्टिसेज /राजनीति शास्त्र/जीव विज्ञान
22/01/2025रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/एलीमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर/गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
23/01/2025समाज शास्त्र/लेखा शास्त्र /क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
24/01/2025संस्कृत

Download mp pre board time table 2025

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल mpbse ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा का टाईम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है जहां से विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है परीक्षा का प्रारंभ 16 जनवरी से होगा। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके छात्र mp pre board time table 2025 download कर सकते है।

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर टाईम टेबल के विकल्प का चयन करें।
  • Mp Pre Board time table 2025 का चयन करें।
  • अपनी कक्षा का चयन करें और उस पर क्लिक करें। आपका टाईम टेबल डाउनलोड हो जाएगा।

निष्कर्ष:

एमपी बोर्ड में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन mpbse ने प्री बैंक टाईम टेबल 2025 जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है ऐसे में छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत की कम रह गया है जिसमें प्री बोर्ड परीक्षाएं के अलावा प्रैक्टीकल परीक्षा भी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी विषयों का नियमित अध्ययन जारी रखें अधिक से अधिक सैंपल पेपर को हल करने का प्रयास करें जिससे न सिर्फ सम्पूर्ण विषय का एक साथ रिवीजन होगा बल्कि पेपर हल करने में लगने वाले समय का भी पता चलेगा।

Leave a Comment