Modal Paper 2025 class 12th Hindi mp board: एमपी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा पैटर्न यहां से करें डाउनलोड mpbse.nic.in

Modal Paper 2025 class 12th Hindi: नमस्कार दोस्तों, एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। ताकि छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिल सकें। कक्षा 12वीं के छात्र इन modal paper 2025 का अध्ययन करके उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं। यह मॉडल पेपर एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए ब्लूप्रिंट पर आधारित होते है। इस आर्टिकल में छात्रों को सैंपल पेपर डाउनलोड करने और कैसे इसका अध्ययन करें से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। यदि आप भी एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा का हिस्सा है तो इस आर्टिकल को अन्त तक जरूर पढ़ें।

Modal Paper 2025 class 12th Hindi

कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए मुख्य परीक्षा के प्वाइंट ऑफ व्यू से यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। जैसा कि आपको पता होगा कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होने वाली है जो लगभग एक माह 25 मार्च तक चलेगी। इस आर्टिकल में आपको हिन्दी विषय के मॉडल पेपर के सभी सेट दिए गए हैं जो नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी के प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न पूंछे जायेंगे प्रश्न क्रमांक 1 से प्रश्न क्रमांक 5 तक वस्तुनिष्ट प्रश्न पूंछे जायेंगे जिनके लिए प्रत्येक प्रश्न 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न क्रमांक 6 से प्रश्न क्रमांक 17 तक कुल 12 प्रश्न पूंछे जायेंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न 3 -3 अंक के पूंछे जायेंगे। और प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न 4-4 अंक के होगें। जिनमें निबंध लेखन, प्रार्थना पत्र, संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या वाले प्रश्न शामिल होंगे। इस प्रकार सभी प्रश्नों के संयोजन से मुख्य पेपर तैयार किया जायेगा।

प्री बोर्ड टाईम टेबल 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं

जैसा कि छात्रों को जानकारी होगी एमपी बोर्ड हर वर्ष मुख्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों का स्तर जानने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है। इस साल यह परीक्षा जनवरी माह में आयोजित होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं की प्री बोर्ड की परीक्षा 16 जनवरी से प्रारम्भ होकर 22 जनवरी तक जारी रहेगी और कक्षा 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक होंगी। परीक्षा का समय प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक होगा। यह परीक्षा छात्रों को उनका पढाई का स्तर जानने के लिए मददगार साबित होती है। यहां से वीक प्वाइंट में सुधार कर मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

Download 👉 Pre Board time table 2025 mp board

Mpbse time table 2024-25

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा की समय सारणी 6 अगस्त 2024 को ही जारी कर दिया था। जो एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से प्रारम्भ होकर 19 मार्च तक और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक जारी रहेगी। टाईम टेबल जारी करने के लिए मप्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Download 👉Time table 2025 class 10th 12th

Download Sample Paper class 12th hindi mp board

सैंपल पेपर का अध्ययन विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में बहुत लाभ पहुंचाता है। न सिर्फ सम्पूर्ण विषय का एक साथ रिवीजन होता है बल्कि समय का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। सैंपल पेपर आधुनिक ब्लूप्रिंट पर आधारित होते है जो मुख्य पेपर का नमूना प्रश्नपत्र होता है। जो वार्षिक प्रश्न पत्र के समान प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। Modal paper 2025 download करने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले एमपीबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “शैक्षणिक” विकल्प का चयन करें।
  • नीचे की ओर स्क्रॉल करें और ” प्रश्न पत्रों के पैटर्न” विकल्प का चयन करें।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर खुलकर आ जाएंगे। जहां से डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

निष्कर्ष:

मध्यप्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है वार्षिक परीक्षा से पहले मण्डल ने नमूना प्रश्नपत्र जारी किया है। जो छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा के दौरान रिवीजन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है। ऊपर दिए गए लिंक से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment