Time table 2025 mp board: नमस्कार दोस्तों, एमपी बोर्ड में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर है माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश mpbse ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा का टाईम टेबल जारी कर दिया है। MP board time table 2025 download करने के लिए लेख के नीचे लिंक दिया गया है। जो छात्र छात्राएं इस वर्ष कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह इस आर्टिकल को अन्त तक जरूर पढ़ें।
जैसा कि आप लोगों को जानकारी होगी कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 6 अगस्त 2024 को कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा का टाईम टेबल जारी कर दिया था फरवरी 2025 के अन्तिम सप्ताह से दोनों कक्षाओं की परीक्षा शुरू की जाएगी।
Time table 2025 MP board:
मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (mpbse) के छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी है। कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू की जाएगी। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरु होकर 19 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। और कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।
mpbse time table 2025 class 10th
कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए बहुत जल्द इनके फाइनल एग्जाम शुरू होने वाले है एमपी बोर्ड ने 10वीं की मुख्य परीक्षाओं के परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। 10वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरु की जाएगी जो मार्च के दूसरे अंतिम सप्ताह 19 मार्च तक जारी रहेगी। कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिन्दी विषय का है और अंतिम पेपर विज्ञान का है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह नीचे दिए गए समय सारणी से परीक्षा की तिथियां नोट कर सकते है या एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
दिनांक | विषय |
27/02/2025 | हिन्दी |
28/02/2025 | उर्दू |
01/03/2025 | NSQF के समस्त विषय एवं AI |
03/03/2025 | अंग्रेजी |
05/03/2025 | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी। मूक बधिर और दृष्टिहीन छात्रों के लिए – चित्रकला, गायन -वादन , तबला पखावज, कंप्यूटर |
06/03/2025 | संस्कृत |
10/03/2025 | गणित |
13/03/2025 | सामाजिक विज्ञान |
19/03/2025 | विज्ञान |
mpbse time table 2025 class 12th
12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी तैयारी जोरो शोरों से करने की आवश्यकता है क्योंकि इनकी मुख्य परीक्षा की तिथि निर्धारित हो चुकी है जी हां दोस्तों कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होने वाली है जो लगभग एक माह 25 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। परीक्षा के समय की बात करें तो सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा का समय है। 12वीं का भी पहला पेपर हिन्दी विषय का होगा और अंतिम पेपर विज्ञान समूह के विद्यार्थियों का गणित का होगा। Time table 2025 mp board की आधिकारिक छायाप्रति नीचे दी गई है जहां से छात्र अपने समूह के विषयों की जानकारी नोट कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर time table 2025 download कर सकते है।

Time table 2025 download mp board
जैसा कि आपको जानकारी दी गई है एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी के अन्तिम सप्ताह में प्रारम्भ होगी। 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से 25मार्च तक होगी और 10वीं की परीक्षा 27फरवरी से 19मार्च तक होगी। Time table 2025 download करने के लिए छात्रों को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल mpbse की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले विद्यार्थी एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए थ्री डॉट पर क्लिक करें और time table के विकल्प का चयन करें।
- time table विकल्प पर क्लिक करें, और परीक्षा कार्यक्रम 2024-25 पर क्लिक करें।
- परीक्षा कार्यक्रम 2024-25 पर क्लिक करते ही टाईम टेबल डाउनलोड हो जायेगा। जिसका विस्तार से अध्ययन कर सकते है।
निष्कर्ष:
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी के लिए यह जरूरी सूचना है। बोर्ड के विद्यार्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए अध्ययन शुरु कर देना चाहिए क्योंकि लास्ट फरवरी से इन छात्रों की परीक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर को हल करें ताकि मुख्य परीक्षा के पेपर समय के साथ पूर्ण कर सकें। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी।time table 2025 mp board download करने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप फॉलो करें। धन्यवाद!